नई दिल्ली. अर्थव्यवस्था में छाई मंदी पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है. प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके लिखा है, ‘अर्थव्यवस्था मंदी की गहरी खाई में गिरती ही जा रही है. लाखों हिंदुस्तानियों की आजीविका पर तलवार लटक रही है. ऑटो सेक्टर और ट्रक सेक्टर में गिरावट प्रोडक्शन-ट्रांसपोर्टेशन में निगेटिव ग्रोथ और बाजार के टूटते भरोसे का चिन्ह है. सरकार कब अपनी आंखें खोलेगी?’
http://रायपुर संभाग छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के संयोजक बनाए गए प्यारेलाल
दरअसल, प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में एक वेबसाइट की खबर शेयर की है, जिसमें ऑटो सेक्टर के खराब हालतों का जिक्र हैं. खबर में कहा गया है कि मारुति के बाद अब अशोक लेलैंड ने अपना चेन्नई प्लांट पांच दिन बंद रखने का फैसला किया है. प्रियंका गांधी ट्विटर के माध्यम से मोदी सरकार पर हमला करती रही हैं. इससे पहले उन्होंने ट्वीट करके कहा था, ‘काउंटडाउन: हर दिन मंदी की खबर और हर दिन बीजेपी सरकार की इस पर खामोशी: दोनों बहुत खतरनाक हैं. इस सरकार के पास न हल है न देशवासियों को भरोसा दिलाने का बल है. सिर्फ बहानेबाजी, बयानबाजी और अफवाहें फैलाने से काम नहीं चलेगा.’
http://‘साहो’ के इस गाने पर थिरकती नजर आईं मोहन सिस्टर्स, देखिए VIDEO
अर्थव्यवस्था मंदी की गहरी खाई में गिरती ही जा रही है। लाखों हिंदुस्तानियों की आजीविका पर तलवार लटक रही है।
ऑटो सेक्टर और ट्रक सेक्टर में गिरावट प्रोडक्शन-ट्रांसपोर्टेशन में निगेटिव ग्रोथ और बाजार के टूटते भरोसे का चिन्ह है।
सरकार कब अपनी आँखें खोलेगी? https://t.co/9zaGPJxslu
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) September 10, 2019









