पिथौरा. आगामी त्योहारों में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं कोरोना गाइडलाइन पालन करवाने शांति समिति की बैठक में इस बार प्रिंट मीडिया को बैठक से बाहर रखा गया. इसकी शिकायत पत्रकारों द्वारा एसपी से की गई है. वहीं स्थानीय थाना प्रभारी ने इस संबंध में बताया कि बैठक की सूचना देने एक आरक्षक को जिम्मेदारी दी गई थी. जानकारी के अनुसार पिथौरा प्रशासन द्वारा स्थानीय प्रिंट मीडिया के पत्रकारों को शांति समिति की बैठक में नहीं बुलाया गया.
https://साईं मंदिर से चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार, एक फरार
प्रिंट मीडिया के पत्रकारों एवं श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रशासन ने प्रिंट मीडिया की अनदेखी क्यों की यह समझ से परे है. पत्रकारों की इस अनदेखी की शिकायत पुलिस अधीक्षक से मोबाइल पर की गई है. दूसरी ओर स्थानीय थाना प्रभारी केशव कोसले ने इस मामले में बताया कि उन्होंने सभी पत्रकारों एवं गणमान्य नागरिकों सहित जनप्रतिनिधियों को बैठक की सूचना हेतु जिम्मेदारी दी थी. इसके बाद भी प्रिंट मीडिया तक सूचना नहीं पहुंच पाई. अब भविष्य में सभी को व्यक्तिगत जानकारी दी जाएगी.
https://सीएम भूपेश को लखनऊ हवाई अड्डे पर रोका गया, विरोध में धरने पर बैठे
https://‘सनक’ का ट्रेलर रिलीज, विद्युत जामवाल ने दिखाया दमदार एक्शन







