रायपुर. उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी जाने की कोशिश कर रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को फिर लखनऊ पहुंच गए. वहां पुलिस ने उन्हें हवाई अड्डे से बाहर निकलने से रोक दिया. उन्हें वहीं से वापस जाने को कहा जा रहा है. इसके विरोध में मुख्यमंत्री श्री बघेल हवाई अड्डे के अंदर ही धरने पर बैठ गए हैं. उनके साथ उनके सुरक्षाकर्मी और कुछ कांग्रेस नेता भी हैं. श्री बघेल दोपहर 12.20 वाली इंडिगो की नियमित उड़ान से दिल्ली से लखनऊ के लिए रवाना हुए थे. वहां से वे उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय नेहरु भवन जाने वाले थे. यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस और स्थानीय नेताओं के साथ बैठक प्रस्तावित थी.उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से उन्हें वहां जाने की अनुमति नहीं मिली थी.
https://‘सनक’ का ट्रेलर रिलीज, विद्युत जामवाल ने दिखाया दमदार एक्शन
बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उत्तर प्रदेश जाने की कोशिशें तेज की थी. एक सुझाव आया था कि सड़क के रास्ते दिल्ली से उत्तर प्रदेश में घुसा जाए और लखीमपुर की ओर तेजी से बढ़ा जाए. बाद में हवाई जहाज से लखनऊ जाने की योजना बनी. मंगलवार सुबह तय हुआ कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 12.20 की नियमित उड़ान से दिल्ली से लखनऊ जाएंगे. दो बजे तक उनके हजरतगंज स्थित नेहरु भवन पहुंचने की योजना थी. कांग्रेस ने दो बजे उनकी स्थानीय प्रेस प्रतिनिधियों के साथ बातचीत तय की थी. मुख्यमंत्री ने कहा है कि उन्हें लखनऊ हवाई अड्डे से बाहर निकलने नहीं दिया जा रहा है.
https://जैमी लीवर ने की सोनम कपूर की जबरदस्त मिमिक्री, वीडियो वायरल







