पिथौरा. स्थानीय पुलिस ने सोमवार को साईं मंदिर में हुई चोरी के आरोपियों को 12 घंटे के अंदर ही घेराबंदी कर दबोच लिया है. दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े जबकि तीसरा आरोपी भागने में सफल रहा. बहरहाल, तीसरे आरोपी को भी जल्द ही पकड़ने की बात थाना प्रभारी ने कही है. सोमवार सुबह स्थानीय साईं मंदिर में चोरी की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी केशव कोसले वापस थाना जाने की बजाय चोरी के तरीके और संदिग्ध युवकों के सप्ताह भर पूर्व जेल से छूट कर आने की जानकारी उन्हें होने के कारण वे सीधे संभावित आरोपियों के घर पहुंच गए. रानीसागर पारा स्थित आरोपियों के घर एवं आसपास से जानकारी मिली कि मुख्य आरोपी रात तक घर में था बाद सुबह से वह कहीं भाग गया है.
https://सीएम भूपेश को लखनऊ हवाई अड्डे पर रोका गया, विरोध में धरने पर बैठे
बाद सूत्रों की जानकारी के बाद श्री कोसले अपनी पूरी टीम के साथ रानीसागर पारा के समीप के एक नाला के नीचे चारों ओर से घेराबंदी कर आगे बढ़े और वहां चोरी के रुपए के साथ नगर के रानीसागर पारा निवासी दो युवक धनीराम यादव पिता दुखु यादव (24) एवं भोगसिंह पटेल पिता संतराम पटेल को पकड़ लिया. इन युवकों से पुलिस ने मंदिर से चोरी किए गए चिल्लर सहित करीब 5 हजार रुपए बरामद किए. पूछताछ करने पर आरोपियों ने पूरी घटना का मास्टर माइंड नकुल पटेल को बताया. नकुल चोरी के रुपए में सबसे बड़ा हिस्सा लेकर फरार हो गया.
https://‘सनक’ का ट्रेलर रिलीज, विद्युत जामवाल ने दिखाया दमदार एक्शन







