আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

स्कूल में घुसकर प्रिंसिपल और टीचर की गोली मारकर हत्या

Published on: October 7, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए स्कूल के प्रिंसिपल और टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी. फिलहाल इलाके में भारी सुरक्षाबल तैनात कर दिया गया है. साथ ही इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब सवा 11 बजे कुछ आतंकियों ने ईदगाह के संगम इलाके में बने गवर्नमेंट ब्वॉयज स्कूल में गोलीबारी की. इसमें स्कूल की प्रिंसिपल सुपिंदर कौर और टीचर दीपक चंद बुरी तरह घायल हो गए.

https://VIDEO : जैस्मिन-अमाल का गाना ‘प्यार एक तरफा’ रिलीज

दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दोनों की मौत हो गई. इस बीच सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान शुरू कर दिया है. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस आतंकी घटना पर दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट किया- श्रीनगर से एक और चौंकाने वाली खबर आ रही है. इस बार ईदगाह इलाके में स्थित सरकारी स्कूल के दो टीचर्स की हत्या. आतंक के इस अमानवीय कृत्य के लिए निंदा के शब्द पर्याप्त नहीं हैं लेकिन मैं मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं.

https://नवरात्रि में 9 दिन पहनें इन रंगों के कपड़े, माता रानी हो जाएंगी प्रसन्न

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now