नई दिल्ली. जैस्मिन भसीन और अमाल मलिक म्यूजिक वीडियो ‘प्यार एक तरफा’ रिलीज हो गया है. रिलीज होते ही ये गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है. इस रोमांटिक वीडियो में अमाल और श्रेया घोषाल ने अपनी कशिश भरी आवाज देकर रुमानियत को बढ़ा दिया है. गाने को अमाल मलिक ने कंपोज भी किया है और गाया भी है. इसके लिरिक्स मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं. सोनी म्यूजिक ने इस वीडियो को प्रोड्यूस किया है. जैस्मिन भसीन और अमाल की शानदार केमिस्ट्री वाले इस गाने को बहुत पसंद किया जा रहा है.
https://नवरात्रि में 9 दिन पहनें इन रंगों के कपड़े, माता रानी हो जाएंगी प्रसन्न
इस गाने में प्यार की शिद्दत को बखूबी जैस्मिन भसीन और अमाल ने निभाया है. इस म्यूजिक वीडियो में एक्ट्रेस कमाल की लग रहीं है. गाने का क्लाइमैक्स आपको रुला देगा. बता दें कि जैस्मिन भसीन की पॉपुलैरिटी में ‘बिग बॉस’ के घर में रहते हुए जबरदस्त इजाफा हुआ. शो में कंटेस्टेंट रहे अली गोनी के साथ जैस्मिन की जोड़ी को फैंस का बहुत प्यार मिला. जैस्मिन कई म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं.
https://दशगात्र भोज खाने से 38 बच्चों सहित 46 फूड पॉइजनिंग के शिकार










