पिथौरा. ग्राम अंसुला में दशगात्र भोज खाने से 38 बच्चों सहित 46 लोग फूड पॉइज़निंग के शिकार हो गए हैं. सभी प्रभावितों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है. जहां सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार अंसुला प्राथमिक शाला के प्रधानपाठक दिलीप साहू की माताजी के निधन के बाद बुधवार दोपहर दशगात्र के अवसर पर भोज का आयोजन किया गया था. इस आयोजन में अंसुला सहित आसपास के ग्रामीण एवं बच्चे भी शामिल हुए. करीब 2 बजे तक चले भोजन कार्यक्रम के बाद अचानक एक के बाद एक शामिल ग्रामीण एवं बच्चों को दस्त होने लगा. कुछ को उल्टियां भी होने लगी थी.
https://सास ने बहू की गला घोंटकर की हत्या, खुद थाने जाकर किया सरेंडर
बाद आनन-फानन में बच्चों एवं ग्रामीणों को पिथौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जाने लगा. एक मरीज ग्रामीण ने बताया कि भोज में फुटू (मशरूम) भी बनाया गया था. शायद इसी से फ़ूड पॉइज़निंग हुई होगी. स्थानीय डॉ. एसके डड़सेना ने बताया कि अब तक 46 ग्रामीणों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. इनमे 8 एडल्ट एवं बाकी सभी 6 से 8 साल उम्र के बच्चे हैं. इनमें कुछ दस्त एवं कुछ उल्टी के शिकार थे. सभी का उपचार जारी है. सभी खतरे से बाहर है. डॉक्टरों द्वारा मरीजो को घर वापस जाने की भी अनुमति दे दी गई है बावजूद एहतियातन मरीज रुके हैं. बहरहाल, स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की टीम उक्त मामले में उपचार हेतु जुटी है. अभी और मरीजों के आने की संभावना को देखते हुए जिला मुख्यालय से भी डॉक्टरों की टीम पिथौरा बुलाने की खबर है.
https://4 दिन के बच्चे को उसकी चाची ने कुएं में जिंदा फेंका, गिरफ्तार







