बलौदाबाजार. 4 दिन के एक बच्चे को उसकी चाची ने ही कुएं में जिंदा फेंक दिया. जानकारी के मुताबिक रविवार को पिकरी गांव निवासी दुखीराम निषाद ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका 4 दिन का पोता शाम 4.20 बजे बिस्तर से गायब हो गया है. दुखीराम ने पुलिस को बताया कि बच्चे का जन्म 30 सितंबर को ही हुआ था. पुलिस ने घरवालों से पूछताछ की, गांव में बच्चे का पता लगाया. अगले दिन पुलिस फिर से पिकरी गांव पहुंची और घरवालों से भी कड़ाई से पूछताछ करने लगी. इसमें आरोपी महिला संजनाबाई ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी ने बताया कि उसकी एक लड़की है, जबकि उसकी जेठानी राधाबाई के नवजात सहित 2 बच्चे थे.
https://सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, जानिए आज का भाव
दूसरा बच्चा भी अभी कुछ दिन पहले ही हुआ था, जिसके चलते घर वाले उससे ज्यादा प्यार करते थे. इसी बात से वह परेशान रहती थी. संजनाबई ने बताया कि 3 अक्टूबर शाम उसकी सास जब कमरे में गई थी, उस दौरान बच्चा बिस्तर पर अकेला था. घरवालों को शक न हो इसलिए उसने सास को बताया कि वो अपनी बच्ची को शौच कराने के लिए बाहर जा रही है और वो भी घर से निकल गई. बाद संजना वापस आ गई. बाद उसने बच्चे को साड़ी के टुकडे में लपेटा और कुएं में फेंक दिया. उसने बताया कि फेंकने के बाद उसने साड़ी के टुकड़े को दीवार के पीछे छिपा दिया था. पुलिस ने आरोपी महिला को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
https://अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति रियायत है, अधिकार नहीं : SC







