আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

निर्भया के दोषी विनय की दया याचिका को राष्ट्रपति ने किया खारिज

Published on: February 1, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. निर्भया के दोषी विनय की दया याचिका को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खारिज कर दिया है. सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रपति ने शनिवार को निर्भया गैंगरेप केस में चार दोषियों में से एक विनय की दया याचिका को खारिज किया. विनय के वकील एपी सिंह ने बुधवार को राष्ट्रपति के पास दया याचिका दाखिल की थी. विनय की क्यूरेटिव याचिका सुप्रीम कोर्ट पहले ही खारिज कर चुका है. इससे पहले राष्ट्रपति ने दोषी मुकेश की दया याचिका को खारिज कर दिया था.

http://आदिवासी समाज से माफी मांगें सीएम : भाजपा

अब तिहाड़ जेल प्रसाशन को पटियाला हाउस कोर्ट में बताना होगा कि राष्ट्रपति ने विनय की दया याचिका को खारिज कर दिया है, इसलिए चारों दोषियों को फांसी पर लटकाने के लिए नया डेथ वारंट जारी किया जाए. हालांकि दया याचिका खारिज होने के बाद विनय के पास अब भी विकल्प है. मुकेश की तरह वो भी चुनौती याचिका दायर कर सकता है. दोषी अक्षय ठाकुर ने अब राष्ट्रपति के समक्ष दया याचिका दायर की है. बता दें कि एक अन्य गुनाहगार पवन गुप्ता ने अभी तक दया याचिका दाखिल नहीं की है.

http://बच्चे को प्रसाद देने पर हारे प्रत्याशी ने नवनिर्वाचित सरपंच पर किया हमला, गंभीर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now