আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पीएम मोदी की राज्यों से अपील- देशहित में तेल पर कम करें वैट

Published on: April 27, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर बुधवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की. इस दौरान उन्होंने राज्‍यों से तेल पर वैट कम करने की अपील की. उन्‍होंने कहा क‍ि राज्‍य सरकारों को देशह‍ित में तेल पर वैट कम कर जनता को राहत देनी चाह‍िए. सरकार की तरफ से पहले भी पेट्रोल के दामों में कमी लाने की कोश‍िश की गई है. उन्होंने कहा कि राज्‍य और केंद्र सरकार के बीच आर्थिक मोर्चे पर तालमेल जरूरी है. देशहित में राज्यों को यह कदम उठाना चाहिए. कुछ राज्यों ने केंद्र की अपील के बाद भी वैट कम नहीं किया है.

https://Realme Narzo 50A Prime भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन

इससे पहले उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में जिस तरह केंद्र और राज्यों ने मिलकर काम किया, उसने कोरोना के खिलाफ देश की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई है. ये स्पष्ट है कि कोरोना की चुनौती अभी पूरी तरह टली नहीं है. ओमिक्रोन और उसके सब वैरिएंट्स किस तरह गम्भीर परिस्थिति पैदा कर सकते हैं, ये यूरोप के देशों में हम देख सकते हैं. पीएम मोदी ने कहा कि हमारे वैज्ञानिक और विशेषज्ञ नेशनल और ग्लोबल स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं. उनके सुझावों पर हमें सामूहिक दृष्टिकोण के साथ काम करना होगा. संक्रमण को शुरुआत में ही रोकना हमारी प्राथमिकता पहले भी थी, आज भी यही रहना चाहिए.

https://सोशल मीडिया पर छाया ट्रक ड्राइवर का वीडियो, इस अंदाज में गाया मोहम्मद रफी का गाना

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now