আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सोशल मीडिया पर छाया ट्रक ड्राइवर का वीडियो, इस अंदाज में गाया मोहम्मद रफी का गाना

Published on: April 27, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. रानू मंडल, सहदेव दिरदो और भुवन बडायकर की ही तरह अब एक ट्रक ड्राइवर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है. इस ट्रक ड्राइवर की आवाज लोगों के दिलों को छू रही है. वीडियो में ट्रक ड्राइवर को मोहम्मद रफी का गाना गाते देखा जा सकता है. गाने ने लोगों के दिलों को छू लिया और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोग खूब प्यार बरसा रहे हैं. इंस्टाग्राम पर इसे विवेक वर्मा नाम के हैंडल द्वारा शेयर किया गया है. उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा- आप सभी से अनुरोध करता हूं कि कैप्शन को पढ़ें.

https://‘सत्ता की मदहोशी में अनर्गल बयान दे रहे हैं संसदीय सचिव’

विवेक वर्मा ने आगे लिखा- कमलेश अंकल जीवन भर ट्रक ड्राइवर रहे हैं, लेकिन जो बात मायने रखती है वह यह है कि वह दिल से एक हार्ड कोर संगीतकार और मोहम्मद रफी प्रशंसक रहे हैं. बहुत कहने पर झिझकते हुए उन्होंने ये गाना गुनगुनाया. मैंने उनकी सिंगिंग में आत्मा को महसूस किया जो कहीं न कहीं हालतों में गुम हो गया. मैं इसे सिर्फ एक टेस्ट के तौर पर यह दिखाने की कोशिश कर रहा हूं कि वह कैसे अपने गाना गाने के सपने को पूरा कर रहे हैं. उन्होंने आगे लिखा- अगर आप लोगों को उनकी बात सुनकर अच्छा लगा तो कुछ अच्छे कमेंट शेयर करें.

https://मकान में आग लगने से वृद्धा की जिंदा जलकर मौत, किचन में मिला शव

मैं कल इनसे मिलकर इनको सारे रिस्पॉन्स पढ़कर सुनाऊंगा. और अगर सबकुछ अच्छा गया तो मैं उन्हें एक गाना डब करने के लिए म्यूजिक स्टूडियो में ले जाने के लिए तैयार हूं. उनका स्टूडियो में गाने का सपना पूरा होगा तो सारे लोगों को जो उनको थोड़ा भी सपोर्ट करते हैं, उनकी भी दुआ लगेगी. आखिर में विवेक वर्मा ने लिखा- मैं ये मार्केटिंग के लिए पोस्ट नहीं कर रहा हूं. दिल से दिल तक की बात, जो एक कलाकार के दिल से आप लोगों तक. अगर अच्छा लगेगा तो कमेंट में बताइए और मैं इसे रिकॉर्ड करके आपको बताऊंगा. सुनिए गाना-

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now