नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7वें योग दिवस कार्यक्रम को कल सुबह करीब 6:30 बजे संबोधित करेंगे. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि कल 21 जून को हम 7वां योग दिवस मनाएंगे. इस वर्ष का विषय ‘योग फॉर वेलनेस’ है, जो शारीरिक और मानसिक कल्याण के लिए योग का अभ्यास करने पर केंद्रित है. कल सुबह करीब साढ़े छह बजे योग दिवस कार्यक्रम को संबोधित करूंगा. बता दें कि कोविड-19 महामारी के कारण अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2021 का प्रमुख कार्यक्रम एक टेलीविजन कार्यक्रम होगा.
http://एसबीआई की इस स्कीम से हर महीने कमा सकते हैं 10 हजार रुपए
इसमें प्रधानमंत्री का संबोधन होगा. सभी दूरदर्शन चैनलों पर सुबह 6:30 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में आयुष राज्य मंत्री किरेन रिजिजू का संबोधन और मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के योग प्रदर्शन का सीधा प्रसारण भी शामिल है. गौरतलब है कि कोरोना के चलते इस बार कोई सार्वजनिक योग कार्यक्रम नहीं होगा. पीएम मोदी और अन्य लोगों के संबोधन के बाद सुबह योग किया जाएगा. लोग घर पर ही रहकर वर्चुअली योग कार्यक्रम में भाग लेंगे. इसके बाद आध्यात्मिक और योग गुरुओं का संबोधन होगा.
http://ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गिरफ्तार, दर्ज हुआ था अनाचार का केस









