আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

एसबीआई की इस स्कीम से हर महीने कमा सकते हैं 10 हजार रुपए

Published on: June 20, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. SBI Annuity Scheme में निवेश के जरिए आप हर महीने अच्छी कमाई कर सकते हैं. एसबीआई की इस स्कीम में 36, 60, 84 या 120 महीने की अवधि के लिए निवेश किया जा सकता है. इसमें निवेश पर ब्याज दर वही होगी, जो चुनी हुई अवधि के टर्म डिपॉजिट के लिए होती है. मान लीजिए कि अगर आपने पांच साल के लिए फंड डिपॉजिट किया, तो आपको पांच साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर लागू होने वाली ब्याज दर के हिसाब से ही आपको ब्याज मिलेगा. इस स्कीम का फायदा भारत का कोई भी नागरिक ले सकता है.

http://ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गिरफ्तार, दर्ज हुआ था अनाचार का केस

किसी भी शाखा से कर सकते हैं निवेश

SBI की सभी शाखाओं से Annuity Scheme में निवेश कर सकते हैं. इसकी शुरुआती या कम से कम रकम 25 हजार रुपए है. एसबीआई के कर्मचारी और पूर्व कर्मचारियों को 1 फीसदी ज्यादा ब्याज मिलेगा. जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 0.5 फीसदी अधिक ब्याज दिया जाएगा. Term Deposit की ब्याज दरें इस योजना पर भी लागू होंगी.

एकमुश्त रकम पाने के लिए बेहतर प्लान

एन्यूटी का भुगतान डिपॉजिट होने के अगले महीने से निर्धारित तारीख को किया जाएगा. ये भुगतान TDS काटकर बचत खाते या चालू खाते में कर दिया जाएगा. ये एकमुश्त रकम पर अच्छा रिटर्न पाने के लिए बेहतर प्लान है. इतना ही नहीं, विशेष परिस्थितियों में एन्यूटी के बैलेंस अमाउंट के 75% तक की राशि का ओवरड्राफ्ट /कर्ज मिल सकता है. बचत खाते से Annuity Scheme में बेहतर रिटर्न मिलता है.

http://प्लेबैक सिंगर टप्पू मिश्रा का 36 साल की उम्र में निधन

मासिक आय बढ़ाने के लिए क्या करें

अगर कोई निवेशक हर महीने 10 हजार रुपए की मासिक आय चाहता है तो उसके लिए निवेशक को 5 लाख 7 हजार 965 रुपये और 93 पैसे जमा कराने होंगे. जमा कराई गई धनराशि पर आपको 7 फीसदी की ब्याज दर से रिटर्न मिलेगा जिससे निवेशक को हर महीने करीब 10 हजार रुपए की कमाई होगी.

एन्युटी स्कीम के मुकाबले RD पर ज्यादा भरोसा

आम तौर पर मिडिल क्लास लोगों के पास एकमुश्त रकम का अभाव होता है. ऐसे में ज्यादातर लोग रिक्योरिंग डिपोजिट में निवेश के जरिए अपना भविष्य सुरक्षित करते हैं. आरडी में छोटी-छोटी बचत के जरिए रकम को इकट्ठा किया जाता है और फिर उस पर ब्याज लगाकर निवेशक को वापस कर दिया जाता है. इस वजह से आम लोगों में Annuity Scheme के मुकाबले Recurring Deposit काफी पसंद किया जाता है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now