नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुजरात में इन्वेस्टर समिट में हिस्सा लिया. इस समिट में पीएम मोदी ने नेशनल ऑटोमॉबिल स्क्रैपिंग पॉलिसी को भी लॉन्च किया है. उन्होने कहा कि इससे देश में एक सकारात्मक परिवर्तन आएगा. देश की अर्थव्यवस्था के लिए मॉबिलिटी बड़ा फैक्टर है, आर्थिक विकास में ये काफी मददगार है. पीएम मोदी ने कहा कि नई स्क्रैपिंग पॉलिसी वेस्ट टू वेल्थ का मंत्र आगे बढ़ाएगी. देश के लिए अगले 25 साल काफी अहम हैं, जिस तरह टेक्नोलॉजी बदल रही है उसके मुताबिक हमें बदलाव करना है. हम क्लाइमेट चेंज की चुनौती का सामना भी कर रहे हैं, इसलिए अपने हित में बड़े कदम उठाने जरूरी हैं. उन्होने कहा कि स्क्रैप करने वाली गाड़ी के लिए सर्टिफिकेट मिलेगा, नई गाड़ी खरीदने पर रजिस्ट्रेशन के पैसे में छूट मिलेगी और रोड टैक्स पर छूट भी मिलेगी.
http://यहां के युवा ले रहे वृद्धा पेंशन, दर्जनभर पात्र भटक रहे
पीएम मोदी ने कहा कि गाड़ियों को वैज्ञानिक तरीके से टेस्ट करने के बाद स्क्रैप किया जाएगा, तब आगे की प्रक्रिया होगी. उन्होने कहा कि ऑटो-मेटल इंडस्ट्री को इस योजना से बूस्ट मिलेगा, साथ ही स्क्रैपिंग की फील्ड में काम करने वाले लोगों को बड़ा फायदा होगा. पीएम मोदी ने कहा कि इंडस्ट्री वालों के पास आने वाले 25 साल के लिए आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप होना चाहिए. पुरानी नीतियों को बदलना होगा और नई नीति पर काम करना होगा. उन्होने कहा कि इथेनॉल हो, हाइड्रोजन फ्यूल हो या फिर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, सरकार की इन प्राथमिकताओं के साथ इंडस्ट्री की सक्रिय भागीदारी बहुत ज़रूरी है.R&D से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक, इंडस्ट्री को अपनी हिस्सेदारी बढ़ानी होगी. इसके लिए जो भी मदद आपको चाहिए, वो सरकार देने के लिए तैयार है.
http://नए प्रोसेसर के साथ Samsung Galaxy A12 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत









