नई दिल्ली. Samsung Galaxy A12 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. सैमसंग Galaxy A12 की कीमत 4GB + 64GB वेरिएंट के लिए 13,999 रुपए और 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए 16,499 रुपए रखी गई है. इस फोन को ब्लैक, ब्लू और वाइट कलर ऑप्शन में उतारा गया है. ग्राहक इसे सैमसंग इंडिया की वेबसाइट से खरीद सकते हैं. ओरिजनल Samsung Galaxy A12 को MediaTek Helio P35 प्रोसेसर के साथ भारत में इस साल फरवरी में लॉन्च किया गया था. इसकी शुरुआती कीमत भी 13,999 रुपए ही रखी गई थी और इसे तीन कलर ऑप्शन में ही पेश किया गया था.
http://Nokia C20 Plus भारत में लॉन्च, सिंगल चार्ज पर 2 दिन तक चलती है बैटरी
डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 बेस्ड One UI Core पर चलता है और इसमें 6.5-इंच HD+ (720×1,600 पिक्सल) PLS TFT डिस्प्ले दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 6GB तक रैम के साथ ऑक्टा-कोर Exynos 850 प्रोसेसर दिया गया है. फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 48MP प्राइमरी कैमरा, 5MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 2MP डेप्थ सेंसर और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है. सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 8MP का कैमरा मौजूद है. फिंगरप्रिंट सेंसर यहां साइड माउंटेड है. इसकी इंटरनल मेमोरी 128GB की है, जिसे कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है. फोन की बैटरी 5,000mAh की है और यहां 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है.
http://VIDEO : गजेंद्र वर्मा का नया गाना ‘ना होना तुमसे दूर’ मचा रहा धमाल










