नई दिल्ली. किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत किसानों की आर्थिक मदद की जाती है. हर साल किसानों को 6 हजार रुपए जो कि हर चार महीने में 2-2 हजार रुपए की किस्तों में दिए जाते हैं. दूसरी तरफ इस बार किसानों को 13वीं किस्त का इंतजार है. ऐसे में कई किसान ये जानना चाहते हैं कि क्या उन्हें किस्त का लाभ मिल पाएगा या नहीं, तो आप ये अपने स्टेटस में एक मैसेज के जरिए जान सकते हैं.
https://थलापति विजय स्टारर ‘लियो’ का धमाकेदार टीजर रिलीज
ऐसे चेक कर सकते हैं आप मैसेज
आप अगर पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और जानना चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं, तो इसके लिए आपको अपना स्टेटस चेक करना होगा. इसके लिए आपको सबसे पहले किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होगा. इसके बाद आपको नजर आ रहे ‘बेनिफिशियरी स्टेटस’ वाले विकल्प पर क्लिक करना है. फिर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या फिर अपना 10 अंकों का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर यहां दर्ज कर देना है.
https://जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स के साथ 2023 Hyundai Creta लॉन्च, जानिए कीमत
अब आपको स्क्रीन पर नजर आ रहे कैप्चा कोड को दर्ज करना है और सबमिट वाले बटन पर क्लिक कर देना है. ऐसा करते ही आपके सामने जो स्टेटस आएगा, उसमें आपको ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिडिंग के आगे लिखे हुए मैसेज को चेक करना है. यहां आपको ये देखना है कि ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिडिंग के आगे ‘यस’ लिखा है या ‘नो’. अगर इन तीनों के आगे ‘यस’ लिखा है तो इसका मतलब होता है कि आपको किस्त का लाभ मिल सकता है. पर अगर इनमें से किसी एक के भी आगे ‘नो’ लिखा है, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं.
https://Selfiee का सॉन्ग ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ रिलीज, फैंस को याद आए पुराने दिन










