আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

थलापति विजय स्टारर ‘लियो’ का धमाकेदार टीजर रिलीज

Published on: February 4, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. तमिल सुपरस्टार थलापति विजय की पैन-इंडिया फिल्म ‘लियो’ का टीजर आ चुका है. डायरेक्टर लोकेश कनगराज की इस फिल्म को पहले थलपति 67 कहा जा रहा था. अनाउंसमेंट टीजर के साथ फिल्म का टाइटल भी कन्फर्म हो चुका है. लियो में थलापति विजय का किरदार तूफानी एक्शन करने के लिए तैयार नजर आ रहा है. फिल्म एक गैंगस्टर-ड्रामा टाइप का फील दे रही है और इसमें वो सारा मसाला नजर आ रहा है, जो बड़े पर्दे पर आग लगाने के लिए जरूरी होता है. एक्शन के लिए तैयार होते विजय के साथ ‘लियो’ के टीजर का बैकग्राउंड म्यूजिक बहुत धांसू माहौल बना रहा है. फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है.

https://जनचौपाल में प्राप्त आवेदनों के निराकरण में लापरवाही, पंचायत सचिव निलंबित

लोकेश कनगराज की पिछली फिल्म ‘विक्रम’ बहुत बड़ी हिट थी और इसने वर्ल्डवाइड 400 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था. अपनी फिल्म ‘कैथी’ से ‘विक्रम’ की कहानी लिंक कर के लोकेश ने ‘लोकी सिनेमेटिक यूनिवर्स’ की शुरुआत की थी. हालांकि, ‘लियो’ को मेकर्स ने एक अलग फिल्म की तरह प्रोजेक्ट किया है, मगर पूरे टीजर में ऐसे हिंट भरे पड़े हैं जो इसे ‘लोकी यूनिवर्स’ और ‘विक्रम’ से जोड़ रहे हैं. इन डिटेल्स को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए फैन्स बहुत एक्साइटेड हैं और उन्हें पूरा यकीन है कि ‘लियो’ का कनेक्शन ‘विक्रम’ की कहानी से है. रिपोर्ट्स बताती हैं कि ‘लियो’ का टीजर, पहले 6 घंटे में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला अनाउंसमेंट वीडियो बन गया. शेयर होने के पहले 6 घंटे में इसे यूट्यूब पर 1.1 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिले.

https://2023 Hyundai Venue भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now