नई दिल्ली. साल 1994 में फिल्म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ आई थी. फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था. फिल्म का टाइटल सॉन्ग अपने दौर में काफी हिट रहा था. अब इस गाने को फिर से ‘सेल्फी’ फिल्म में रिक्रिएट किया गया है. इस बार बदलाव यह है कि सैफ की जगह गाने में इमरान हाशमी नजर आ रहे हैं. गाने को पुरानी बीट्स के साथ नया तड़का लगाकार पेश किया गया है. फिल्म ‘सेल्फी’ कॉमेडी ड्रामा है और इसे राज मेहता ने निर्देशित किया है. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ इमरान हाशमी अहम किरदार में नजर आएंगे.
https://सहायक शिक्षक ने पढ़ाने के लिए अपनी जगह किराए में रखी थी शिक्षिका, निलंबित
इनके अलावा नुसरत भरूचा और डायना पेंटी भी फिल्म में दिखेंगी. फिल्म का पहला गाना बुधवार को जारी किया गया. गाने में पुराने गाने की कशिश कायम रखने की कोशिश की गई है. पुराने गीत को उदित नारायण और अभिजीत भट्टाचार्य ने आवाज दी थी और इसे अनु मलिक ने संगीत से सजाया था. सेल्फी के लिए इसकी रीक्रिएशन तनिष्क बागची ने की है. गाने में ग्रीन शिमर कोट में अक्षय फिर से पुराने दिनों की यादा ताजा करते दिख रहे हैं. वहीं, इमरान हाशमी भी उनके साथ स्टेप मैच करते दिख रहे हैं. नए गाने में इस नुसरत और डायना का भी ग्लैम लुक नजर आ रहा है.
https://जन्म तारीख में कूटरचना कर सेवा अवधि में दो साल की वृद्धि करा खजाने को लगाया चूना










