नई दिल्ली. एक दिन की राहत के बाद एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं. सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल के भाव में 27 पैसे प्रति लीटर वहीं, डीजल की कीमतों में 28 पैसे की बढ़ोतरी की है. पिछले 27 दिनों में यानी 4 मई से अब तक पेट्रोल की कीमत में 6.61 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हुआ है. वहीं, इस दौरान डीजल भी 6.91 रुपए प्रति लीटर तक महंगा हुआ है. दिल्ली के बाजार में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 96.93 रुपए प्रति लीटर हो गया. वहीं, डीजल की कीमत 87.69 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया. इसी तरह, मुंबई में पेट्रोल 103.08 रुपए और डीजल 94.14 रुपए, कोलकाता में पेट्रोल 96.84 रुपए और डीजल 90.54 रुपए, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 98.14 रुपए और डीजल 92.31 रुपए पहुंच गया है.
http://निजी अस्पताल को फायदा पहुंचाने सरकारी डॉक्टर और स्टॉफ की मिलीभगत!
हर दिन सुबह 6 बजे बदलती हैं कीमतें
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह 6 बजे बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है. विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है.
http://अवैध संबंध के शक में की थी पत्नी की हत्या, पति सहित 3 गिरफ्तार
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा.










