नई दिल्ली. सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को लगातार 8वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा कर दिया है. पेट्रोल के दाम में 30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. वहीं, डीजल के दाम में 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का भाव 103.54 रुपए और डीजल 92.12 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है. इसी तरह मुंबई में पेट्रोल 109.54 रुपए और डीजल 99.92 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 101.01 रुपए और डीजल 96.60 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 104.23 रुपए और डीजल 95.23 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है.
https://VIDEO : जैस्मिन-अमाल का गाना ‘प्यार एक तरफा’ रिलीज
हर दिन सुबह 6 बजे बदलती हैं कीमतें
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह 6 बजे बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है. विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है.
https://कांग्रेस विधायकों ने स्कूल शिक्षा मंत्री पर लगाया ट्रांसफर में पैसे लेने का आरोप
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा.










