रायपुर. कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह और संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम पर ट्रांसफर-पोस्टिंग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. विधायकों ने मंत्री को हटाने की मांग की है. बृहस्पत सिंह ने आरोप लगाया कि स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह मनमानी कर रहे हैं. विधायकों की एक भी बात एक भी सिफारिश नहीं सुनी जा रही है. जिस बात के लिए मुख्यमंत्री निवास से निर्देशित करा दिया जाता है, उसको भी प्रेमसाय सिंह रोक लेते हैं. उनके पीए और निजी स्टाफ ही सब करते हैं.
https://IPL 2021 : राहुल की आतिशी पारी, PBKS ने CSK को 6 विकेट से हराया
उनके यहां ट्रांसफर-पोस्टिंग का धंधा चल रहा है. संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने आरोप लगाया कि स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम ट्रांसफर में बड़ा खेल कर रहे हैं. अपनी मनमानी कर रहे हैं. उनका दावा है 35 से अधिक विधायक मंत्री के खिलाफ हैं. मंत्री से नाराज विधायकों ने बुधवार रात बैठक की. वहां मंत्री को हटाने की मांग उठी. विधायक बृहस्पत सिंह ने बताया कि सभी विधायक बहुत नाराज थे. सभी लोग मुख्यमंत्री से मिलकर बात करने पर सहमत हो गए हैं.
https://स्कूल में घुसकर प्रिंसिपल और टीचर की गोली मारकर हत्या







