আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IPL 2021 : राहुल की आतिशी पारी, PBKS ने CSK को 6 विकेट से हराया

Published on: October 7, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. आईपीएल 2021 के 53वें मैच में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 42 गेंदें शेष रहते 6 विकेट से हरा दिया. पंजाब ने इस तरह सीजन में 14 मैचों में अपनी छठी जीत दर्ज की और उसके अब 12 अंक हो गए हैं. हालांकि टीम 5वें नंबर पर है. पहले ही प्लेऑफ का टिकट कटा चुकी चेन्नई को इस हार से एक स्थान का नुकसान हुआ क्योंकि वह अब नंबर-1 से खिसककर दूसरे पर आ गई. चेन्नई को अपने 14वें मैच में 5वीं हार झेलनी पड़ी. वह 18 अंकों के साथ दूसरे जबकि दिल्ली कैपिटल्स 20 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई है.

https://स्कूल में घुसकर प्रिंसिपल और टीचर की गोली मारकर हत्या

इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 134 रन बनाए. पंजाब ने लक्ष्य को 13 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. राहुल 98 रन बनाकर नाबाद लौटे. उन्होंने 42 गेंदों की अपनी तूफानी पारी में 7 चौके और 8 छक्के जड़े. चेन्नई के लिए शार्दुल ठाकुर ने 3 विकेट झटके. इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 विकेट पर 134 रन बनाए. सलामी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस के 55 गेंदों में 76 रन बनाने के बावजूद टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पाई. पंजाब किंग्स के लिए लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने 1 विकेट झटका. जबकि अर्शदीप सिंह और क्रिस जॉर्डन ने दो-दो विकेट झटके.

https://VIDEO : जैस्मिन-अमाल का गाना ‘प्यार एक तरफा’ रिलीज

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now