रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लोगों को किफायती दर पर दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने शुरू की गई. श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना के दूसरे चरण में अब लोगों को दवाइयों के मूल्य में 72 प्रतिशत की छूट मिलेगी पहले चरण की दुकानों में अभी 62 प्रतिशत तक की छूट मिल रही थी. रायपुर नगर निगम अंतर्गत सेवा प्रदाताओं की ओर से अधिकतम 72 प्रतिशत तक एमआरपी में छूट दिए जाने का प्रस्ताव शासन को मिला है. यह दर रायपुर नगर निगम को अभी तक प्राप्त दरों में सबसे अधिक है. योजना की बढ़ती लोकप्रियता के कारण नए मेडिकल स्टोरों के लिए न केवल बड़ी संख्या में सेवा प्रदाता आगे आ रहे हैं.
https://गौतम गंभीर को ISIS कश्मीर से तीसरी बार मिली जान से मारने की धमकी
बल्कि दवाओं के मूल्य में छूट को लेकर उनमें प्रतिस्पर्धा भी बढ़ी है. श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना के पहले चरण में रायपुर नगर निगम के अंतर्गत दो दुकानें खोली गई थी. जिनमें सेवा प्रदाताओं द्वारा 62 प्रतिशत तक छूट के साथ दवाईयां ग्राहकों को दी जा रही है. दूसरे चरण में अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल, डॉ. भीम राव अंबेडकर अस्पताल के पास, केनाल रोड में जन सुविधा केन्द्र, आयुर्वेदिक कॉलेज के पास, रोहणीपुरम तालाब के पास, शीतला मंदिर बुढ़ातालाब के पास मेडिकल स्टोर्स के संचालन के लिए सेवा प्रदाताओं से निविदाएं आमंत्रित की गई थी. इसमें पांच सेवा प्रदाताओं ने भाग लिया. नए प्रस्तावों के बाद उपभोक्ताओं को अब दवाओं की खरीदी में 10 प्रतिशत का और फायदा होगा.
https://भालू शिकार के आरोप में चार गिरफ्तार, अंग-औजार जब्त







