আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पटवारी ने स्वयं व अन्य के नाम दर्ज कर ली जमीन, निलंबित

Published on: November 25, 2022
---Advertisement---

महासमुंद. बागबाहरा विकासखण्ड के पटवारी हल्का नम्बर-26 लीलाधर डड़सेना को पदीय दायित्वों के प्रति अवचार का दोषी मानते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बागबाहरा द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. उनकी विभागीय जांच भी संस्थित की गई है. उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय बागबाहरा नियत किया गया है. इस आशय के आदेश जारी कर दिया गया है.

https://14 निजी उर्वरक विक्रेताओं और 8 सहकारी समितियों को नोटिस

निलंबन आदेश में कहा गया है कि लीलाधर डड़सेना तत्कालीन पटवारी द्वारा पटवारी हल्का नम्बर 33 कोमाखान (आश्रित ग्राम घोयनाबाहरा, घोयनाबाहरा खुर्द, लुकुपाली, कोमाखान, भालुचुंवा) और पटवारी हल्का नम्बर 35 (आश्रित ग्राम घोयनाबाहरा, घोयनाबाहरा खुर्द, लुकुपाली, कोमाखान, भालुचुंवा, जुनवानी खुर्द) आदि गांवों में मुख्य सड़क से लगे बस्ती से लगी बेशकीमती जमीन शासन से प्राप्त भूमि, आदिवासी भूमि एवं अन्य भूमियों को कलेक्टर की अनुमति के बिना, बिना रजिस्ट्री के स्वयं एवं अन्य व्यक्तियों के नाम पर दर्ज कर शासन के नियमों की अनदेखी की गई है. जो कि शासकीय कार्य के प्रति घोर लापरवाही का घोतक है और सिविल सेवा आचरण नियम 1965 नियम 3(1) के विपरीत है.

https://जुबिन नौटियाल-योहानी का नया गाना ‘तू सामने आए’ रिलीज, मचा रहा धमाल

https://Ultraviolette F77 इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, 307 किमी तक की रेंज

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now