আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

14 निजी उर्वरक विक्रेताओं और 8 सहकारी समितियों को नोटिस

Published on: November 25, 2022
---Advertisement---

जांजगीर-चांपा. उप संचालक कृषि जांजगीर-चाम्पा के निर्देश में जिले में रबी फसलों के लिए खाद की कमी न हो इसके उर्वरक व्यवसाय कर रहे थोक विक्रेता, खुदरा विक्रेता एवं सेवा सहकारी समितियों के स्टॉक सत्यापन उर्वरक निरीक्षकों के द्वारा लगातार किया जा रहा है. जिन विक्रेताओं/समितियों के पीओएस मशीन स्टॉक में जितनी मात्रा खाद की अंकित है उतनी भौतिक रूप से उपलब्ध नहीं पाए जाने पर संबंधित के ऊपर उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत् कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है एवं स्टॉक समायोजन हेतु 03 दिवस का समय दिया गया है. इसके पश्चात भी भिन्नता पाये जाने पर संबंधित फर्म/संस्था के विरूद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के प्रावधानों के अनुरूप प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए अनुज्ञप्ति प्रमाण पत्र निलंबन/निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी. उप संचालक कृषि द्वारा जिले में अब तक 14 निजी उर्वरक विक्रेताओं एवं 08 सहकारी समितियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है.

https://टीम इंडिया ने कराई फजीहत, 300 बनाकर भी 7 विकेट से हारी

आईटीआई में मेहमान प्रवक्ता हेतु 15 दिसम्बर तक आवेदन

कोण्डागांव. जिले के अंतर्गत संचालित औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थाओं के विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण सत्र 2022-23 के लिए प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के इच्छुक वांछित योग्यताधारी अभ्यर्थियों से 15 दिसम्बर 2022 तक आवेदन पत्र कार्यालय अधीक्षक औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्था, नारायणपुर रोड जोंधरापदर कोण्डागांव छत्तीसगढ़ पिन 494226 के पते पर आंमत्रित किया गया है. आवदेन पत्र पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के द्वारा भेज सकते हैं अथवा आवेदक स्वंय संस्था में कार्यालयीन दिवस एवं समय पर जमा कर सकते हैं. इस बारे में विस्तृत जानकारी संस्था के सूचना पटल पर देखी जा सकती है. साथ ही उक्त जानकारी जिले के वेबसाइट www.kondagaon.in पर देखी जा सकती है.

https://मुख्यमंत्री ने एनपीएस की राशि, जीएसटी क्षतिपूर्ति की मांग दोहराई

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now