महासमुंद. संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर आज ग्राम खट्टी में निषाद समाज द्वारा आयोजित भक्त गुहा निषाद राज जयंती में शामिल हुए. इस दौरान समाज के पदाधिकारियों की मांग पर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. आज रविवार को निषाद समाज खट्टी द्वारा भक्त गुहा निषाद जयंती मनाई गई. जिसमें संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जनपद सदस्य दिग्विजय साहू, पटेल समाज के अध्यक्ष पवन पटेल, सरपंच दुजराम साहू, त्रिपुरारी पटेल, दिलीप चंद्राकर, तोषण कन्नौजे, पवन साहू, मन्नू साहू, रेवाराम साहू, सुनील शर्मा, परमानंद ध्रुव, सुभाष शर्मा मौजूद थे. सर्वप्रथम पूजा अर्चना कर मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कार्यक्रम की शुरूआत की.
https://गार्डों को बंधक बना 9 लाख रुपए से भरी तिजोरी ले भागे बदमाश
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री चंद्राकर ने भक्त गुहा निषाद राज जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भक्त गुहा निषाद समाज के गौरव हैं. उनके बताए रास्ते पर निषाद समाज चल कर विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार सभी समाज व वर्गों के विकास के लिए कार्य कर रही है. सरकार द्वारा शिक्षा के साथ ही जन हितकारी योजनाओं के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया जा रहा है. जिसका लाभ उठाकर एक जागरूक समाज के रूप में अपनी पहचान बना सकते हैं. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गोवर्धन यादव, गणेश निषाद, हीरामन निषाद, कार्तिक निषाद, शांतू निषाद, संतोष निषाद, जोहत निषाद, शीत कुमार निषाद, नंदकुमार निषाद, नंदकुमार निषाद, दाउलाल निषाद, संतूराम निषाद, सुरेश निषाद, मनीराम निषाद आदि मौजूद रहे.
https://सपा नेता ने टिकट ना मिलने पर पार्टी दफ्तर के बाहर की आत्मदाह की कोशिश







