আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

गार्डों को बंधक बना 9 लाख रुपए से भरी तिजोरी ले भागे बदमाश

Published on: January 16, 2022
---Advertisement---

मुंगेली. सरकारी शराब दुकान के गार्डों को बंधक बनाकर बदमाश करीब 9 लाख रुपए से भरी तिजोरी लेकर भाग गए. जानकारी के अनुसार सरगांव इलाके के बिलासपुर-मुंगेली नेशनल हाईवे में सरकारी शराब दुकान है. शनिवार रात कर्मचारी दुकान बंद कर घर चले गए थे. बाद दुकान की देख रेख की जिम्मेदारी दो गार्ड की थी. इस बीच 8-9 बदमाश रात करीब 2 बजे दुकान पहुंचे. बदमाशों ने अपना चेहरे को कपड़े से बांध रखा था. उन्होंने दोनों गार्ड पर हमला कर उन्हें बंधक बना लिया. बंधक बनाने के बाद बदमाशों ने तिजोरी को तोड़ने का प्रयास किया.

https://सपा नेता ने टिकट ना मिलने पर पार्टी दफ्तर के बाहर की आत्मदाह की कोशिश

काफी देर तक जब सफल नहीं हुए तो वो तिजोरी को लेकर वहां से भाग निकले. बदमाशों ने दुकान में लगे सीसीटवी कैमरे के डीवीआर को भी तोड़ दिया और उसे भी अपने साथ ले गए. दुकान की छत के ऊपरी हिस्से को भी तोड़ दिया है. मामले का पता तब चल पाया जब दोनों गार्ड ने अपने हाथ पैर में बंधी रस्सी को किसी तरह से खोला. बाद पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी. खबर मिलने के बाद पुलिस की टीम रविवार सुबह से ही मौके पर पहुंची हुई है. पुलिस का कहना है कि अभी जांच कर रहे हैं. जांच के बाद ही कुछ ठीक से कहा जा सकता है.

https://अनुष्का का विराट के नाम लंबा पोस्ट, जानिए क्या लिखा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now