আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सपा नेता ने टिकट ना मिलने पर पार्टी दफ्तर के बाहर की आत्मदाह की कोशिश

Published on: January 16, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. समाजवादी पार्टी के एक नेता आदित्य ठाकुर ने लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर पेट्रोल छिड़क कर खुद को आग लगाने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि आदित्य ठाकुर अलीगढ़ के रहने वाले हैं. आदित्य ठाकुर अलीगढ़ से सपा का टिकट मांग रहे थे. लेकिन जब उनको टिकट नहीं मिला तो उन्होंने सपा कार्यालय के बाहर खुदकुशी की कोशिश की. बता दें कि समाजवादी पार्टी के नेता आदित्य ठाकुर रविवार सुबह लखनऊ में पार्टी कार्यालय के बाहर पहुंचे थे.

https://अनुष्का का विराट के नाम लंबा पोस्ट, जानिए क्या लिखा

फिर उन्होंने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया और खुद को आग लगाने की कोशिश करने लगे. लेकिन इस बीच पुलिस और लोगों ने आदित्य ठाकुर को पकड़ लिया और आग लगाने से रोक लिया. लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर आत्मदाह की कोशिश करने वाले समाजवादी पार्टी के नेता आदित्य ठाकुर ने कहा कि उन्होंने पार्टी के लिए बहुत काम किया है. लेकिन फिर भी उनको टिकट नहीं दिया गया. इसी बात से वो बहुत नाराज थे और खुदकुशी करने की कोशिश की. बाद सपा नेता आदित्य ठाकुर फूट-फूट कर रोते हुए दिखाई दिए.

https://स्वास्थ्य विभाग में 202 पदों पर निकली भर्ती, 18 से वॉक-इन-इंटरव्यू

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now