नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के 26वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से मात दी. इस मैच के हीरो राजस्थान के युवा खिलाड़ी राहुल तेवितया और रियान पराग रहे. 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम के आधे खिलाड़ी 78 रनों पर लौट चुके थे. तब ऐसा लगा कि राजस्थान के लिए वापसी के रास्ते बंद हो गए हैं लेकिन रियान पराग और राहुल तेवतिया की जोड़ी मैच विजेता साबित हुई और राजस्थान ने जीत का स्वाद चखा.
http://ग्रिड फेल होने से पूरी मुंबई में बिजली गुल, लोकल ट्रेनें जहां-तहां रुकीं
आखिरी ओवर में 8 रन चाहिए थे, आखिर में दो गेंदों में दो रन हो गए और राजस्थान ने पराग के छक्के के साथ बाजी मार ली. फिर क्या था असम का यह 18 साल का बल्लेबाज खुद को रोक नहीं पाया और अनोखे अंदाज में जीत का जश्न मनाया. वह मैदान पर अपने राज्य के पारंपरिक नृत्य बिहु के अंदाज थिरके. उनके डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है. उन्होंने 42 रनों (26 गेंद, 2 छ्क्के, 2 चौके) की नाबाद पारी के दौरान राहुल तेवतिया के साथ 7.5 ओवर में 85 रनों की अटूट साझेदारी कर राजस्थान को धमाकेदार जीत दिलाई.
http://डबरीनुमा कुएं में डूबने से दो मासूमों की मौत, गांव में मातम
Cutest thing that I watched this week….@rajasthanroyals’ Riyan Parag’s #Bihu victory dance ☺️#IPL2020#RRvSRH pic.twitter.com/pScdOxeKZj
— Priyanka Shukla (@PriyankaJShukla) October 11, 2020











