रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में एक नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किए जाने की घोषणा की है. राज्य में धान उपार्जन के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई है. धान खरीदी दौरान किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत न होने पाए, इसको लेकर सभी धान खरीदी केन्द्रों में आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं. राज्य में फिलहाल धान उपार्जन के लिए नए किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया जारी है, जो 31 अक्टूबर 2022 तक चलेगी.
https://वीडियो लीक मामला : 3 सदस्यों की एसआईटी करेगी जांच, 2 वॉर्डन सस्पेंड
सरकार की किसान हितैषी नीतियों के चलते राज्य में साल दर साल किसानों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए यह अनुमान है कि इस साल पंजीकृत किसानों की संख्या 25 लाख के पार पहुंच जाएगी. बीते वर्ष 24.05 लाख किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया था, जबकि वर्ष 2020-21 में पंजीकृत किसानों की संख्या 21.52 लाख थी. विपणन वर्ष 2021-22 में किसानों की संख्या विपणन वर्ष 2020-21 की तुलना में ढाई लाख से ज्यादा बढ़ गई थी. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की किसान हितैषी नीतियों के चलते बीते तीन सालों में पंजीकृत धान के रकबे और किसानों की संख्या में लगातार इजाफा हुआ है.
https://स्वामीभक्त कुत्ते का स्मृतिस्थल है कुकुर देव मंदिर, सम्मान देने पहुंचे सीएम






