महासमुंद. ट्रक को ओव्हरटेक करने के चक्कर में एनएच-353 में मामाभांचा के पास आज दोपहर 12 बजे एक बाइक चालक की मौत हो गई. ट्रक चालक के खिलाफ 304 ए के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है. पुलिस के मुताबिक भालूचुंवा निवासी सुनील कुमार ठाकुर बाइक क्रमांक सीजी 04 एम क्यू 1847 से महासमुंद से बागबाहरा की ओर जा रहा था. उनके आगे जा रहा ट्रक क्रमांक सीजी 06 जीबी 8315 को मामाभांचा के पास ओव्हरटेक कर रहा था जिससे उनकी बाइक स्लीप हो गई और वह ट्रक की चपेट में आ गया जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गर्ई.
http://BS6 इंजन के साथ यामाहा ने लॉन्च की FZ-FI और FZS-FI, जानिए कीमत
घटना की जानकारी राहगीरों ने डायल 112 को दी. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना स्थल पर युवक का शव और बाइक अलग-अलग तरफ मिली है. सड़क पर बाइक के स्लीप होने के निशान हैं जिसे देखकर लग रहा है, मृतक गलत साइड से ओव्हरटेक कर रहा था जिससे उसकी जान गई होगी. युवक अकेला था. फिलहाल मामले की जांच के बाद घटना का कारण स्पष्ट हो पाएगा.
http://अवैध रूप से स्मार्ट फोन टेप करने की होगी जांच, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश







