रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में कुछ व्यक्तियों के स्मार्ट फोन काल को अवैध रूप से टेप किए जाने की जानकारी को गंभीरता से लिया है. मुख्यमंत्री ने स्मार्ट फोन टेप करने संबंधी शिकायतों को नागरिकों की स्वतंत्रता के हनन से जुड़ा प्रश्न बताया है. उन्होंने इन शिकायतों की जांच के लिए प्रमुख सचिव गृह की अध्यक्षता में समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं. समिति के अन्य सदस्यों में पुलिस निरीक्षक रायपुर एवं संचालक जनसम्पर्क होंगे. समिति सम्पूर्ण घटना की विस्तृत जांच कर एक माह में तथ्यात्मक प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी. पुलिस महानिदेशक समिति को जांच के लिए सभी आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे.
http://तेलीबांधा तालाब में तैरती मिली भाजपा पार्षद के भाई की लाश
मुख्यमंत्री ने टीएन शेषन के निधन पर शोक व्यक्त किया
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टी एन शेषन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने शेषन की सेवाओं को याद करते हुए कहा कि उन्होंने चुनावी नियमों को सख्ती से लागू करवाया. भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करने में उनका योगदान अनंतकाल तक याद किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए स्वर्गीय शेषन के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.
http://बांग्लादेश पर भारी पड़ा दीपक का छक्का, भारत ने 2-1 से जीती टी-20 सीरीज







