नई दिल्ली. यामाहा ने BS-6 इंजन के साथ अपनी लोकप्रिय बाइक्स FZ-FI और FZS-FI को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. यामाहा ने इन दोनों बाइक्स को नए रंग के विकल्प डार्कनाईट व मेटैलिक ग्रे के साथ उतारा है. यामाहा BS6 FZ-FI मोटरसाइकिल की कीमत 99,200 रुपए, एक्स-शोरूम है. वहीं FZS-FI की कीमत 101,200 रुपए, एक्स-शोरूम है. एफजेड यामाहा की पहली सीरीज है, जिसे BS6 इंजन के साथ पेश किया गया है. यामाहा की BS-6 कंप्लायंट FZ-FI और FZS-FI बाइक में 149cc इंजन दिया गया है.
http://अवैध रूप से स्मार्ट फोन टेप करने की होगी जांच, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
यह इंजन 7250 rpm पर 12.4 PS की मैक्सिमम पावर और 5500 rpm पर 13.6 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इनमें से Yamaha FZ-FI में ब्लू-कोर तकनीक शामिल की गई है. कंपनी ने कहा कि नए मानक के मुताबिक, मोटरसाइकिल के इंजन को बदल दिया गया है. बाइक के फीचर्स में किसी तरह का बदलाव नहीं है. इसमें आपको इंस्ट्रूमेंट कलस्टर के लिए ऑल-LCD डिस्प्ले मिलेगा. बाइक के दोनों एंड्स यानी आगे और पीछे सिंगल चैनल ABS के साथ डिस्क ब्रेक सेटअप दिया गया है. इसके अलावा इसमें आपको स्प्लिट की बजाए सिंगल पीस टू-लेवल सीट मिलेगी.










