नई दिल्ली. ओप्पो ने भारतीय बाजार में Oppo Reno 7 5G और Reno 7 Pro 5G को लॉन्च कर दिया है. ओप्पो Reno 7 5G के 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 28,999 रुपए है. इसकी बिक्री 17 फरवरी से होगी. वहीं Oppo Reno 7 Pro 5G के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 39,999 रुपए रखी गई है. इसकी बिक्री 8 फरवरी से होगी. ओप्पो Reno 7 5G और Reno 7 Pro 5G दोनों फोन को स्टालाइट ब्लैक और स्टाररेल्स ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा.
https://शख्स ने गाया श्रीवल्ली का कश्मीरी वर्जन, गुनगुनाने मजबूर हो जाएंगे आप
Oppo Reno 7 5G का स्पेसिफिकेशन
इसमें एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 12 दिया गया है. इसके अलावा इसमें 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है. डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है और प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है. इसमें मीडियाटेक Dimensity 900 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है. इसमें तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है. वहीं दूसरा लेंस 8 का और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है. सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.2, GPS/A-GPS, NFC, USB टाईप-C पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक है. इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. इसमें 4500mAh की डुअल सेल बैटरी है जिसके साथ 65W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग है.
https://New Audi Q7 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
Oppo Reno 7 Pro 5G का स्पेसिफिकेशन
इसमें एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 12 दिया गया है. इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है. डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है और प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है. इसमें मीडियाटेक 1200-Max प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है. इसमें तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 सेंसर है. वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है. सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.2, GPS/A-GPS, NFC, USB टाईप-C पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक है. इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. इसमें 4500mAh की डुअल सेल बैटरी है जिसके साथ 65W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग है.










