আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

New Audi Q7 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Published on: February 4, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. नई दिल्ली. लग्जरी कार बनाने वाली जर्मन कंपनी ऑडी ने भारत में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अपनी New Audi Q7 लॉन्च कर दी है, जो कि 7 सीटर एसयूवी है. ऑडी इंडिया ने क्यू7 को दो शानदार वेरिएंट में पेश किया है, जिसमें Audi Q7 Premium Plus वेरिएंट की कीमत 79.99 लाख रुपए (एक्स शोरूम) और Audi Q7 Technology वेरिएंट की कीमत 88.33 लाख रुपए (एक्स शोरूम) है. बदलावों के बारे में बात करें तो नई ऑडी क्यू7 फेसलिफ्ट को अपने पुराने वेरिएंट की तुलना में नए फीचर्स के एक ग्रुप के साथ कई कॉस्मेटिक अपडेट मिलते हैं.

https://शख्स ने गाया श्रीवल्ली का कश्मीरी वर्जन, गुनगुनाने मजबूर हो जाएंगे आप

डिजाइन के मामले में, एसयूवी को छह वर्टिकल क्रोम स्लैट्स के साथ ऑडी की नई चौड़ी दिखने वाली ऑक्टागोनल ग्रिल, नया बंपर, सिग्नेचर एलईडी डीआरएल के साथ स्लीकर मैट्रिक्स एलईडी हेडलैंप, और डायनेमिक टर्न इंडिकेटर्स, 19-इंच अलॉय व्हील आदि मिलते हैं. इसके अलावा इसे पांच कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है जो कैरारा व्हाइट, माइथोस ब्लैक, नवरा ब्लू, समुराई ग्रे और फ्लोरेट सिल्वर हैं. नई फेसलिफ़्टेड Audi Q7 में 3.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड V6 पेट्रोल इंजन है जो 340 hp की पावर और 500 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है और यह केवल 5.9 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने का दावा करता है. इसके अलावा, इसमें ऑडी का पॉपुलर क्वाट्रो ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम भी मिलता है.

https://VIDEO : अक्षरा का नया गाना ‘लड़कियों को यूं ना पटाया करो’ रिलीज

नई ऑडी Q7 में 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम भी है जो इंजन के स्विच ऑफ होने पर 40 सेकंड तक कोस्ट करने की अनुमति देता है. फीचर्स की बात करें तो इसमें 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्लाइमेट कंटोल सिस्टम के लिए 8.6 इंच की स्क्रीन, 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, 30-कलर एंबिएंट लाइटिंग, बी एंड ओ प्रीमियम 3 डी साउंड सिस्टम और बहुत कुछ. सेफ्टी इक्विपमेंट में स्टीयरिंग असिस्ट के साथ लेन-डिपार्चर वार्निंग, 360-डिग्री कैमरा के साथ पार्क असिस्ट प्लस आदि शामिल हैं.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now