राजनांदगांव. कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर जिले में खनिज विभाग, राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जांच कर खनिज के अवैध रूप से उत्खनन एवं परिवहन करते 22 वाहनों पर कार्रवाई की गई. जिसमें 14 वाहन खनिज रेत, 5 वाहन खनिज ईंट मिट्टी, 3 वाहन चूनापत्थर का अवैध परिवहन करते हुए कार्रवाई की गई. खडग़ांव थाना, मोहला थाना, छुरिया थाना, जालबांधा, लालबाग थाना में 1-1 वाहन अभिरक्षा में रखा गया है. इसी तरह 3 वाहन खैरागढ़ थाना, 5 वाहन मानपुर थाना, 3 वाहन सुरगी थाना, 2 वाहन डोंगरगांव थाना, 4 वाहन अंबागढ़ चौकी थाना में अभिरक्षा में रखा गया है. 22 वाहनों पर खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी.
https://जिम, होटल, स्वीमिंग पूल एक तिहाई क्षमता के साथ संचालन की अनुमति, स्कूल-आंगनबाड़ी भी खुलेंगे
बलौदाबाजार जिले में अब स्कूलों में बनेगा आयुष्मान कार्ड
बलौदाबाजार. कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देश पर जिले में शत-प्रतिशत आयुष्मान कवरेज हेतु हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में भी आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु शिविर के आयोजन करने के निर्देश दिए गए हैं. इसके तहत से जिले में विभिन्न हाई एवं हायर सेकंडरी स्कूलों में बनना प्रारंभ हो गया है. इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी को समस्त स्कूलों में ऐसे शिविरों के आयोजन करने के भी निर्देश अलग से दे दिए गए हैं. कलेक्टर डोमन सिंह ने अपील करते हुए कहा कि जिनका भी आयुष्मान कार्ड नहीं बना है. उक्त कैंप में जाकर अपना पंजीयन करवा सकते है. कार्ड बनाने के लिए हितग्राही को राशन कार्ड, आधार कार्ड एवं पंजीकृत मोबाइल नंबर देना पड़ेगा.
https://नीट पीजी परीक्षा 2022 स्थगित, स्वास्थ्य मंत्रालय ने लिया फैसला







