नई दिल्ली. पुलिस ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार रहे संजय बारू के साथ ठगी करने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक संजय बारू ने 2 जून को शराब खरीदने के लिए गूगल पर ऑनलाइन सर्च किया था. इसके बाद इन्हें सोशल मीडिया पर एक ‘ला केव वाइन शॉप’ नाम का ऐड नजर आया. संजय बारू ने जब इस पर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉन्टैक्ट किया तो आरोपी ने उनसे अपने एकाउंट में 24 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए और फिर अपना नंबर स्विच ऑफ कर दिया. संजय ने दिल्ली के हौज खास थाने में इसकी शिकायत की.
http://छत्तीसगढ़ में 84 नए कोरोना मरीज मिले, अब 619 एक्टिव केस
जांच में पता चला कि सायबर क्रिमिनल ने फर्जी नाम पते पर बैंक अकाउंट खुलवा रखा था. दिल्ली पुलिस ने टेक्निकल टीम के जरिए जांच पड़ताल शुरू की. जांच में पता चला कि ये साइबर क्रिमिनल कमान, भरतपुर के रहने वाले हैं. दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने गहरी तहकीकात की तो पता चला कि संजय के साथ जो ठगी की गई वो पैसे पंजाब नेशनल बैंक में ट्रांसफर किए गए थे. अकाउंट होल्डर का नाम आकिब जावेद था और पता भरतपुर, राजस्थान का था. दिल्ली पुलिस की टीम ने आकिब के भरतपुर के घर पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार किया. पूछताछ में आकिब ने बताया कि वो और उसके साथी दूसरे राज्यों के फर्जी नाम पते पर सिम कार्ड लेते थे और फिर अलग-अलग राज्यों में लोगों को कॉल कर शिकार बनाते थे.
http://शादी की रस्मों के बीच अचानक दुल्हन की तबीयत बिगड़ी, मौत









