আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बाल संप्रेषण गृह से फरार दो में से एक अपचारी बालक सिमगा में पकड़ाया

Published on: September 22, 2019
---Advertisement---

महासमुंद. ग्राम बरोंडाबाजार स्थित बाल संप्रेषण गृह से गुरूवार-शुक्रवार रात फरार हुए दो अपचारी बालकों में से एक बालक को सिमगा पुलिस ने शनिवार देर रात पकड़ा है वहीं दूसरा बालक अब भी पकड़ से बाहर है. पुलिस दूसरे बालक की तलाश में जुटी है. सिमगा थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों अपचारी बालक कल देर रात सिमगा शहर में घूम रहे थे. पुलिस को देखते ही दोनों बालक भाग खड़े हुए जिसमें से एक बालक को पुलिस ने पकड़ लिया. पूछताछ में बालक ने महासमुंद बाल संप्रेक्षण गृह से भागने की बात बताई है.

http://TVS Ntorq 125 Race Edition लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

चंद्रा ने बताया कि दोनों बालक यहां पहुंचने के बाद एक घर से 3 नग मोबाइल और बाइक की चाबी चुराई है. इसमें पकड़े गए बालक के पास से एक नग मोबाइल बरामद किया गया है वहीं दूसरा दो मोबाइल व गाड़ी की चाबी लेकर अभी भी फरार है. पुलिस टीम लगातार पतासाजी कर रही है. पकड़े गए बालक को आज शाम महासमुंद वापस भेजा जाएगा. ज्ञात हो कि बरोंडाबाजार स्थित बालक बाल संप्रेषण गृह से दो अपचारी बालक शुक्रवार मध्य रात ग्रिल तोड़कर छत से दोनों नीचे कूदे और मेन गेट को फांदकर फरार हो गए थे. सुबह जानकारी होने पर कर्मचारियों ने उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी. दोपहर संप्रेषण गृह में कार्यरत अकाउंटेंट ने घटना की खबर पुलिस को दी.

http://कांग्रेस से टिकट के लिए बसंती को खिलेश्वरी और विनीता की चुनौती

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now