আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भारत पहुंचा ओमिक्रॉन, कर्नाटक में 2 संक्रमितों की पुष्टि

Published on: December 2, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन तेजी से फैल रहा है. भारत में पिछले 24 घंटे में ओमिक्रॉन वेरिएंट के 2 मामलों की पुष्टि हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेटरी लव अग्रवाल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट के दोनों ही मामले कर्नाटक से हैं. उन्होंने बताया कि 66 व 46 वर्ष की उम्र के दो शख्‍स में यह केस रिपोर्ट हुए हैं. आईसीएमआर के डीजी बलराम भार्गव ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा स्थापित 37 प्रयोगशालाओं के इंसाकॉग (INSACOG) कंसोर्टियम के जीनोम सीक्वेसिंग के जरिए कर्नाटक में अब तक ओमिक्रॉन के दो मामलों का पता चला है.

https://2022 Apache RTR 200 4V भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

हमें घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन जागरूकता बेहद जरूरी है. कोविड सम्मत व्यवहार की आवश्यकता है. नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने कहा कि ओमिक्रॉन वेरिएंट को WHO  ने ‘वैरिएंट ऑफ कंसर्न’ के रूप में घोषित किया है. ओमिक्रॉन के 29 देश में 373 केस नोट किए गए हैं. हमारे देश में इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है. उन्होंने कहा कि हो सकता है कि ये वेरिएंट पहले वाले वेरिएंट की तुलना में पांच गुना तेजी से संक्रमण फैला सकता है. WHO के इनपुट्स में 45 से 52 म्यूटेशन नोट किए गए हैं.

https://चक्रवाती तूफान जवाद को लेकर अलर्ट, छत्तीसगढ़ में भी आंधी-बारिश की आशंका

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now