नई दिल्ली. नई 2022 Apache RTR 200 4V भारत में लॉन्च कर दिया गया है. कंपनी ने नई बाइक को तीन नए रंगों ग्लॉस ब्लैक, पर्ल व्हाइट और मैट ब्लू में उतारा है. कंपनी ने इस बाइक में नए हेडलैंप्स तो दिए ही हैं, साथ ही सिग्नेचर DRL (डेटाइम रनिंग लाइट्स) भी दी हैं. नई 2022 Apache RTR 200 4V की के डुअल चैनल एबीएस की एक्स-शोरूम कीमत 1,38,890 रुपए रखी है. वहीं सिगल चैनल एबीएस सिस्टम की एक्स-शोरूम कीमत 1,33,890 रुपए रखी है. कंपनी ने बाइक के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है.
https://चक्रवाती तूफान जवाद को लेकर अलर्ट, छत्तीसगढ़ में भी आंधी-बारिश की आशंका
बाइक अभी भी तीन राइडिंग मोड्स स्पोर्ट, अर्बन और रेन मोड में आती है. यह इस सेगमेंट की अकेली बाइक है, जो तीन मोड्स के साथ आती है. बाइक में 197.75 सीसी का सिंगल सिलंडर 4-वॉल्व ऑयल कूल्ड इंजन मिलता है. यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है, जो 8,500 आरपीएम पर 20.2 बीएचपी की पावर और 7500 आरपीएम पर 16.8 एनएम का पीक टॉर्क देता है. नए मॉडल में प्रीलोड एडजस्टेबल शोवा फ्रंट सस्पेंशन, TVS SmartXonnect ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, शोवा रिअर मोनोशॉक और एडजस्टेबल ब्रेक्स और क्लच लीवर मिलता है.
https://23 देशों में पहुंचा ओमिक्रॉन, इसके और बढ़ने की पूरी आशंका : WHO










