नई दिल्ली. तृणमूल कांग्रेस सांसद और एक्ट्रेस नुसरत जहां अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने अपने फोटोशूट का वीडियो शेयर किया है. इसमें वह स्वीमिंग पूल में पानी के साथ खेलती नजर आ रही हैं. इसमें वह पानी में अठखेलियां करती दिख रही हैं. स्विमिंग पूल में नुसरत ब्लैक और ब्लू आउटफिट में नजर आ रही हैं. कैमरे की ओर देखते हुए काफी ग्लैमरस पोज दे रही हैं. इसके साथ ही हैवी मेकअप किया हुआ है. आंखों को स्मोकी लुक दिया है. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया है- नो रिस्क, नो स्टोरी.
http://‘ओम जय जगदीश हरे’ से करें दिन की शुरुआत, 8 सिंगर की आवाज में सुने आरती
नुसरत का ये शूट फैंस को पसंद आ रहा है. बता दें कि नुसरत ने कुछ दिनों पहले ही प्रेग्नेंसी का खुलासा किया था. उन्होंने हाल ही में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी फोटो भी साझा की थी. बता दें कि 9 जून को नुसरत ने दावा किया था कि निखिल जैन के साथ उनकी शादी कानूनी नहीं, बल्कि लिव-इन-रिलेशनशिप है क्योंकि तुर्की में हुई उनकी शादी को भारतीय कानून के अनुसार मान्यता नहीं मिली है. अभिनेत्री ने एक बयान जारी किया कि क्योंकि जैन के साथ उनकी शादी तुर्की विवाह नियम के तहत हुई थी, इसलिए यहां यह शादी अवैध है.
http://Realme Narzo 30, Narzo 30 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत










