আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Realme Narzo 30, Narzo 30 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

Published on: June 24, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. Realme Narzo 30 5G और Realme Narzo 30 फोन्स को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. रियलमी Narzo 30 5G के सिंगल 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपए रखी गई है. वहीं, Realme Narzo 30 के 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपए और 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपए रखी गई है. दोनों ही फोन्स को रेसिंग ब्लू और रेसिंग सिल्वर वाले दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. रियलमी Narzo 30 5G की पहली सेल 30 जून को होगी. सेल के पहले दिन ये 500 रुपए की छूट के बाद 15,499 रुपए में उपलब्ध होगा. वहीं, Realme Narzo 30 की बिक्री 29 जून से होगी. इस फोन का 4GB + 64GB वेरिएंट पहली सेल में 500 रुपए की छूट के बाद 11,999 रुपए में मौजूद रहेगा. ग्राहक दोनों फोन्स को फ्लिपकार्ट, रियलमी की साइट और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद पाएंगे.

http://जहरीले करैत ने डसा तो गुस्साए युवक ने फन काटकर खा लिया!

Realme Narzo 30 5G के स्पेसिफिकेशन्स

डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 बेस्ड Realme UI 2.0 पर चलता है और इसमें 600 nits पीक ब्राइटनेस और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5-इंच फुल-HD+ (1,080×2,400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 6GB रैम के साथ ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर दिया गया है. इसकी इंटरनल मेमोरी 128GB की है, जिसे कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है. रियलमी Narzo 30 5G के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी कैमरा 48MP का है. साथ ही इसमें 2MP मोनोक्रोम सेंसर और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है. साथ ही यहां सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा मौजूद है. इसकी बैटरी 5,000mAh की है और यहां 30W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है. फिंगरप्रिंट सेंसर यहां साइड माउंटेड है.

http://इन कारणों के चलते WTC फाइनल हारी टीम इंडिया, वरना रच देती इतिहास

Realme Narzo 30 के स्पेसिफिकेशन्स

डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 बेस्ड Realme UI 2.0 पर चलता है और इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5-इंच फुल-HD+ (1,080×2,400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 6GB तक रैम के साथ ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G95  प्रोसेसर दिया गया है. इसकी इंटरनल मेमोरी 128GB की है, जिसे कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है. फोटोग्राफी के लिए Realme Narzo 30 के रियर में 48MP प्राइमरी कैमरा, 2MP मोनोक्रोम सेंसर और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है. सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 16MP का कैमरा मौजूद है. इसकी बैटरी 5,000mAh की है और यहां 30W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है. फिंगरप्रिंट सेंसर यहां भी साइड माउंटेड है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now