रायगढ़. धरमजयगढ़ ब्लॉक के ओंगना गांव में एक अजीबोगरीब एवं अविश्वसनीय घटना सामने आई है. यहाँ युवक को करैत सांप ने डस लिया, तो गुस्से में आकर युवक ने सांप का सिर काट कर उसे ही निगल गया. इस घटना के बाद युवक की हालत बिगड़ने लगी तो उसे आनन-फानन में स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. युवक का इलाज जारी है. जानकारी के अनुसार युवक के घर में साफ सफाई का काम चल रहा था, इस दौरान घरवालों की नजर जहरीले करैत सांप पर पड़ी.
http://इन कारणों के चलते WTC फाइनल हारी टीम इंडिया, वरना रच देती इतिहास
घर वालों ने सांप को मारकर दफना भी दिया. वहीं कुछ देर बाद जब यह बात युवक सनी देओल को पता चली तो उसने दफनाए गए सांप को निकालकर उसे हाथ में पकड़ लिया इसी दौरान करैत सांप जो कि अधमरा था उसने युवक को डस लिया. युवक के परिजनों एवं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसके बाद युवक ने गुस्से में आकर करैत सांप का सिर दांत से काटकर निगल लिया. सर्पदंश से घायल युवक का इलाज धर्मजयगढ़ के सिविल अस्पताल में जारी है. फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.
http://चाणक्य नीति : ऐसे घरों में स्वयं आकर निवास करती हैं लक्ष्मी, नहीं होती धन की कमी!







