नई दिल्ली. ‘ओम जय जगदीश हरे’ आरती सुनने मात्र से ही मन में भक्ति भाव हिलोरे लेने लगता है. मन ईश्वर की परम सत्ता को स्वीकार कर नत मस्तक हो जाता है. इस आरती में प्रार्थना भी है, क्षमा याचना भी है तो ईश्वर के प्रति आगाध प्रेम और विश्वास भी है. बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी इस आरती को फिल्माया गया है. लेकिन अगर आपको यही आरती एक-दो नहीं बल्कि फेमस 8 सिंगर की आवाज में सुनने को मिल जाए तो दिन बन जाए.इस आरती को न सिर्फ 8 अलग-अलग आवाजों ने सुमधुर बनाया है बल्कि इसे बेहद खूबसूरत तरीके से फिल्माया भी गया है.
http://Mi 11 Lite भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
‘ओम जय जगदीश हरे’ आरती को गुलशन कुमार के टी-सीरीज ने 8 मनभावन आवाज में गवाया है. इस वीडियो में प्रसिद्ध आरती को तुलसी कुमार, नेहा कक्कड़, ध्वनि भानुशाली, परंपरा ठाकुर, जुबिन नौटियाल, सचेत टंडन, गुरु रंधावा और मिलिंद गाबा जैसे फेमस सिंगर ने अपनी सुमधुर आवाज दी है. इसे फीचर दिव्या खोसला कुमार ने किया है. मनन भारद्वाज ने कर्णप्रिय संगीत दिया है. इस वीडियो को राजीव खंडेलवाल ने निर्देशित किया है. इसे सुनने के बाद हर कोई भक्ति भाव में हिलोरे लेने लगता है. इस आरती की महिमा ये है कि इसे हर धर्म के लोग न सिर्फ सुनना पसंद करते हैं बल्कि गाना भी पसंद करते हैं.
http://मोनालिसा ने ‘पानी-पानी’ सॉन्ग पर किया डांस, वीडियो वायरल










