रायपुर. राज्य शासन द्वारा शिक्षा सत्र 2021-22 में शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों और डीएड, बीएड, एमएड कॉलेजों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश में संशोधन किया गया है. संशोधित आदेश के अनुसार अब शैक्षणिक संस्थाओं में 15 मई 2022 से 15 जून 2022 तक कुल 32 दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा. स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय से आज इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है. आदेश में कहा गया है कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र 31 मार्च 2022 के स्थान पर 30 अप्रैल 2022 तक बढ़ा दिया गया है. आगामी शैक्षणिक सत्र 1 मई 2022 से 15 दिन के अतिरिक्त शैक्षणिक कार्य के लिए प्रारंभ किया जाएगा. उल्लेखनीय है कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए पूर्व में 46 दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई 2022 से 15 जून 2022 तक निर्धारित था.
https://चारा घोटाले के 5वें केस में लालू प्रसाद यादव को 5 साल की सजा, 60 लाख का जुर्माना भी लगा
बालगृह दर्री के अधीक्षक को हटाने के निर्देश
रायपुर. सोशल रियाईवल ग्रुप ऑफ अरबन रूरल एंड ट्राईबल (स्त्रोत) संस्था सिंचाई कॉलोनी दर्री, जिला कोरबा के बालगृह (बालक) में रहने वाले 13 वर्षीय बालक महावीर घसिया, पिता स्वर्गीय प्रेम लाल घसिया के नहर में डूबने से मृत्यु के मामले में प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बालगृह के अधीक्षक को हटाने का निर्देश दिया है. मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है. जांच टीम में जिले के अपर कलेक्टर, जिला कार्यक्रम अधिकारी और नगर पुलिस अधीक्षक दर्री को शामिल किया गया है. जांच टीम सम्पूर्ण घटना की दो दिनों के भीतर जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी.
https://नई नवेली दुल्हन संग लौटे दूल्हे को पुलिस ने किया गिरफ्तार







