আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अब एक नहीं, 2 महीने में लगेगी कोविशील्ड की दूसरी डोज

Published on: March 22, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. केंद्र सरकार की ओर से सोमवार को सभी राज्‍य और केंद्र शासित प्रदेशों को कोविशील्‍ड को लेकर एक अहम निर्देश दिया गया है. सरकार का कहना है कि अब कोविशील्‍ड की पहली और दूसरी खुराक के बीच के अंतर को बढ़ा दिया गया है. इस अंतर को अब कम से कम 6 से 8 हफ्ते का कर दिया गया है. इससे पहले कोविशील्‍ड की दूसरी डोज को 4 से 6 हफ्ते में दिया जाता था. वैक्सीन पर नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्यूनाइजेशन और नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप की सलाह के बाद यह फैसला लिया गया है.

http://खेसारी का होली गाना ‘गाल रंगेगा’ रिलीज, बना देगा आपको दीवाना

सरकार का कहना है कि यह निर्णय केवल कोविशील्‍ड के लिए लिया गया है. कोवैक्सिन पर यह लागू नहीं होगा. बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को कहा गया कि महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और मध्य प्रदेश में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं और संक्रमण के नए मामलों में इन राज्यों की भागीदारी 80.5 प्रतिशत है. भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 46,951 नए मामले सामने आए, जो इस साल एक दिन में सर्वाधिक संख्या है.

http://Benelli TRK 502X BS6 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now