नई दिल्ली. भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव का एक और गाना ‘गाल रंगेगा’ रिलीज हो गया है. उनका ये गाना यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है और जमकर धमाल मचा रहा है. गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने गाया है. गाने के लिरिक्स श्याम देहाती और प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं. गाने में खेसारी के साथ नेहा सिंह पल्लवी हैं. दोनों गाने में खूब मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो पर अब तक लाखों व्यूज आ चुके हैं. बता दें कि इससे पहले भी उनका एक होली गीत पुआ खो पुआ खो रिलीज हुआ है.
http://Benelli TRK 502X BS6 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
इस गाने को भी दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. इस गाने को शिल्पी राज ने और खेसारी लाल ने साथ मिलकर गाया है. गाने को श्याम देहाती, आजाद सिंह और प्यारे लाल यादव ने मिलकर लिखा है. गौरतलब है कि खेसारी लाल भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार हैं. भोजपुरी फिल्मों में उनका अलग ही जलवा है. उनकी फिल्मों और गानों को लोग खूब पसंद करते हैं. सुनिए गाना गाल रंगेगा’-
http://घरवालों की पसंद से शादी करने प्रेमिका की हत्या कर जला दिया शव










