আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

घरवालों की पसंद से शादी करने प्रेमिका की हत्या कर जला दिया शव

Published on: March 22, 2021
---Advertisement---

बिलासपुर. एक युवक ने अपने घरवालों की पसंद से शादी करने के लिए प्रेमिका की हत्या कर उसका शव जला दिया. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर युवती की अस्थियां बरामद की हैं. जानकारी के अनुसार पीपरखुंटी निवासी भारती विश्वकर्मा (20) 12 मार्च को घर से निकली थी. बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था. एक सप्ताह तक युवती की तलाश करने के बाद परिवारजनों ने शुक्रवार को इसकी शिकायत कोटा थाने में दर्ज कराई. पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि बिल्हा क्षेत्र के मेड़ पार निवासी बृजेश नेताम से युवती का प्रेम संबंध था. पुलिस ने बृजेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की.

http://इंडिया लीजेंड्स ने जीती रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज, फाइनल में श्रीलंका लीजेंड्स को 14 रनों से हराया

उसने बताया कि परिवार वालों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी थी. इसकी जानकारी भारती को भी हो गई थी. भारती शादी तोड़ने के लिए दबाव बना रही थी. इस पर बृजेश ने उसे रास्ते से हटाने का षड्यंत्र रचा और 10 दिन पहले भारती को अपने गांव बुलाया. बाद उसे खेत में ले जाकर हत्या कर उसका शव जला दिया. फिर बृजेश ने खुद को बचाने के लिए भारती के मोबाइल से उसके भाई के नंबर पर मैसेज किया. इसमें भारती के किसी दूसरे लड़के के साथ जाने की बात लिखी थी. साथ ही कभी वापस न आने और बृजेश के साथ न होने की बात लिखी. पुलिस ने साइबर सेल की मदद ली तब पता चला कि मोबाइल बिल्हा क्षेत्र में सक्रिय था इससे पुलिस को युवक पर शक हुआ. वहीं आसपास पूछताछ में भी दोनों के संबंधों का पता चला.

http://सार्वजनिक स्थानों पर नहीं होगा होली मिलन समारोह, दिशा-निर्देश जारी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now