আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

शैक्षणिक संस्थाओं में अब हर सोमवार प्रार्थना के बाद संविधान से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर होगी चर्चा

Published on: January 24, 2020
---Advertisement---

रायपुर. प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थाओं में अब हर सोमवार को प्रार्थना के बाद संविधान से संबंधित विभन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने आज इस संबंध में आदेश जारी करते हुए प्रदेश के सभी संभाग के आयुक्त और जिला कलेक्टरों को आवश्यक निर्देश दिए है. जारी निर्देश के अनुसार माह के प्रथम सप्ताह में संविधान की प्रस्तावना पर चर्चा होगी वहीं दूसरे सप्ताह में संविधान में उल्लेखित मौलिक अधिकार, तीसरे सप्ताह में मौलिक कर्तव्य और चौथे सप्ताह में राज्य के नीति निदेशक तत्व पर चर्चा आयोजित की जाएगी. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन संविधान दिवस के अवसर पर यह घोषणा की थी कि प्रदेश के शैक्षणिक संस्थाओं में छात्र-छात्राओं को संविधान की जानकारी देने के लिए प्रत्येक सोमवार को कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि बच्चों को इसकी समुचित जानकारी हो सके.

http://लिपिकवर्गीय वन कर्मचारी देवपुर में हुए प्रशिक्षित

विवाद में पत्नी पर जानलेवा हमला

महासमुंद.  घरेलू विवाद से नाराज युवक ने ससुराल पहुंची पत्नी पर हंसिया से वार कर जान से मारने की कोशिश की. महिला का उपचार रायपुर के एक निजी अस्पताल में जारी है. महिला के भाई ताराचंद ढीढी की शिकायत पर पुलिस ने आरंग ब्लॉक के रींवा निवासी राज कुर्रे उर्फ राजकुमार पिता गेंदलाल के खिलाफ अपराध दर्ज किया है. अमावस निवासी ताराचंद के अनुसार राज ने उसकी बहन सविता से अपने घर में मारपीट की, जिससे वह बीमार थी इसलिए 21 जनवरी को बहन और उसके बच्चों को गांव लेकर आए थे. उसी दिन बहनोई राज भी अमावस पहुंच गया और सविता पर मिट्टी तेल डालकर हंसिया से सिर पर वार कर दिया. पुलिस ने राज के खिलाफ धारा 326 के तहत अपराध दर्ज किया है.

http://निर्भया के दोषियों के खिलाफ डेथ वारंट जारी करने वाले जज का तबादला

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now