नई दिल्ली. निर्भया सामूहिक दुष्कर्म कांड के चारों दोषियों को डेथ वारंट जारी करने वाले पटियाला हाउस कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सतीश कुमार अरोड़ा का तबादला हो गया है. दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के पद पर तैनात जज सतीश अरोड़ा को अब सुप्रीम कोर्ट भेजा गया है. सुप्रीम कोर्ट में उन्हें अतिरिक्त रजिस्ट्रार के तौर पर एक साल के लिए डेपुटेशन पर भेजा गया है. बता दें कि जज सतीश अरोड़ा ही वो न्यायाधीश हैं जो निर्भया के दोषियों का दो बार डेथ वारंट जारी कर चुके हैं. सबसे उन्होंने सात जनवरी 2020 को दोषियों को डेथ वारंट जारी किया था, जिसके अनुसार दोषियों को 22 जनवरी को फांसी होनी थी. हालांकि बाद में दोषियों के कुछ केस लंबित होने के चलते उन्होंने दोबारा डेथ वारंट जारी किया. अब उसके अनुसार निर्भया के दोषियों को 1 फरवरी 2020 सुबह छह बजे फांसी होगी.
http://इन्वर्टर कंपनियों से मोटा कमीशन लेकर कराई जा रही बिजली कटौती
Delhi's Patiala House Court: Additional Sessions Judge Satish Kumar Arora who issued death warrant against the four death row convicts in the 2012 Delhi gang rape case has been transferred to the Supreme Court as Additional Registrar on deputation basis for one year.
— ANI (@ANI) January 23, 2020
http://Tata Altroz प्रीमियम हैचबैक लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
खेत से तार चोरी, जुर्म दर्ज
महासमुंद. खल्लारी थाना क्षेत्र के पड़कीपाली खेत से तीन क्विंटल कंटीले तार की चोरी मामले में पुलिस ने एक माह बाद अपराध दर्ज कर लिया है. सिविल लाइन महासमुंद निवासी परमानंद चंद्राकर (55) के मुताबिक 15 दिसंबर को अज्ञात ने खेत से तीन क्विंटल तार चुरा ली. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध दर्ज किया है.









